You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
प्रेस रिव्यू: सुप्रीम कोर्ट में 'हिंदू तालिबान' पर तीखी बहस
सुप्रीम कोर्ट में 'हिंदू तालिबान' शब्द पर तीखी बहस हुई है.
दैनिक जागरण में छपी ख़बर के मुताबिक बहस अयोध्या की विवादित राम जन्मभूमि मामले पर सुनवाई के दौरान हुई.
इस मामले पर हुई पिछली बहस के दौरान वकील राजीव धवन ने 'हिंदू तालिबान' शब्द का इस्तेमाल किया था.
पिछली सुनवाई का हवाला देते हुए दूसरे वकील हरिशंकर जैन ने आपत्ति जताई.
कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अदालत को कहना पड़ा कि यह शब्द अवांछित और संदर्भ से अलग था.
गड्ढ़ों से होने वाली मौत भयावह: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर गड्ढों की वजह से होने वाली मौतों की संख्या पर हैरानी जताई है.
यह ख़बरदैनिक भास्कर और अमर उजाला में छपी है.
अदालत ने इसे भवायह बताया है और कहा है कि सड़कों पर गड्ढों की वजह से मरने वालों की संख्या चरमपंथी हमलों में मरने वालों से कहीं ज़्यादा है.
अदालत ने यह भी कहा कि गड्ढों की वजह से मरने वालों के परिजन मुआवजे के हक़दार हैं.
अदालत पहुंचे बच्चों को मिले समोसे और जूस
दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाख़िला पाने में नाकाम रहे 52 बच्चे जब अपनी फ़रियाद लेकर हाईकोर्ट पहुंचे तो उन्हें समोसे और जूस मिले.
यह ख़बर अमर उजाला में छपी है. ये बच्चे छह से 15 साल तक की उम्र के थे.
माता-पिता के साथ इन बच्चों को देखकर अदालत की कार्यवाही भी थोड़ी देर के लिए रुक गई.
अब हाईकोर्ट की एक बेंच ने आदेश दिया है कि इनके साथ 400 अन्य बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला मिले.
बंदर ने फोड़ा बम, तीन घायल
टाइम्स ऑफ़ इंडिया में ख़बर है कि उत्तर प्रदेश में फ़तेहपुर के पास एक बंदर ने क्रूड बम (सुतली) से भरी एक पॉलीथिन गिरा दी.
इससे तीन लोग घायल हो गए. घायलों में एक बच्चा भी है. घायलों की हालत अब ख़तरे से बाहर है.
बताया जा रहा है कि बंदर ने प्लास्टिक की थैली कूड़े के ढेर के पास से उठाई थी. उसमें बम कहां से आया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.
ये भी पढ़ें: मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं देते: रविशंकर प्रसाद
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)