सऊदी अरब तेल उत्पादन बढ़ाने पर राज़ी: ट्रंप

अमरीका और सऊदी

इमेज स्रोत, Getty Images

पढ़ने का समय: 2 मिनट

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा है कि उन्होंने सऊदी अरब से तेल उत्पादन बढ़ाने का आग्रह किया था और वो इसके लिए राज़ी हो गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब क़रीब 20 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएगा ताकि वेनेज़ुएला और ईरान की कमी की भारपाई हो सके.

इसी हफ़्ते समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने तेल इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से ख़बर दी थी कि सऊदी अरब जुलाई महीने से हर दिन एक करोड़ दस लाख बैरल तेल का उत्पादन करेगा.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में कहा है, ''अभी मैंने सऊदी किंग सलमान से बात की. ईरान और वेनेज़ुएला के कारण उनसे क़रीब 20 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने को कहा ताकि इस कमी को पूरा किया जा सके. क़ीमत भी बहुत ज़्यादा हो गई है. वो तेल उत्पादन बढ़ाने पर राज़ी हो गए हैं.''

सऊदी अरब

इमेज स्रोत, Getty Images

शनिवार को सऊदी अरब के सरकारी मीडिया में यह ख़बर छपी थी कि किंग सलमान और राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल बाज़ार में स्थिरता और उसकी कमी को संतुलित करने पर ज़ोर दिया है.

सऊदी अरब के मीडिया का कहना है कि दोनों नेताओं की फ़ोन पर बातचीत हुई है. हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि सऊदी अरब हर दिन 20 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएगा.

ट्रंप प्रशासन दुनिया भर के देशों पर ईरान से तेल आयात में नवंबर महीने से कटौती करने का दबाव बना रहा है.

ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते को रद्द कर दिया था और तब से ही ईरान पर अमरीका और कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है.

यूरोप, एशिया और मध्य-पूर्व में अपने सहयोगी देशों पर अमरीका ईरान से तेल आयात नहीं करने का दबाव बना रहा है ताकि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम रोक दे.

अमरीकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमरीका ने उन देशों से बातचीत शुरू कर दी है जो ईरान से तेल आयात करते हैं.

सऊदी अरब

इमेज स्रोत, Getty Images

चीन दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. चीन ईरान से हर दिन औसत 655,000 बैरल तेल ख़रीदता है.

हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि अगर ईरान के तेल पर पाबंदी लगा दी गई तो तमाम ओपेक देश बाज़ार की ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाएंगे.

ईरान से तेल आयात रोकने का दबाव भारत पर भी है. भारत दौरे पर आईं संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की स्थायी प्रतिनिधि निकी हेली ने कहा है कि भारत को ईरान से तेल आयात पर दोबारा सोचना चाहिए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)