You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'म्हारा जाधव कोहली से कम है के?'
पुणे में टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया है.
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 351 रन का लक्ष्य रखा था.
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान कोहली और केदार जाधव ने शानदार बल्लेबाजी की. कोहली ने 122 और जाधव ने 120 रन बनाए.
केदार जाधव की इस शानदार बल्लेबाजी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी रही.
पढ़िए किसने क्या कहा?
@vinjaj ने ट्वीट किया, ''मैच जीतने का पूरा श्रेय विराट कोहली और केदार जाधव को जाता है.''
@eshwargr8 ने लिखा, ''इंग्लैंड ने मैच से पहले धोनी, कोहली और युवराज से निपटने की तैयारी की थी, लेकिन जाधव सलेबस से बाहर आ गए.''
अंगूरलता ने लिखा, ''2 बजे: जाधव टीम में क्यों हैं? शाम 7 बजे: केदार जाधव प्लीज मुझसे शादी कर लो.''
@NikhilNaz ने ट्वीट किया, ''एक ऐसा आदमी जिसकी स्ट्राइक रेट 150 के पास है. केदार जाधव बहुत बदकिस्मत हैं कि 2014 में डेब्यू किए जाने के बाद से अब तक वो सिर्फ 13 वनडे खेले हैं.''
@UberHandle ने लिखा, ''संक्रांति विराट और जाधव की धांसू बल्लेबाजी के बिना पूरी नहीं थी.''
अंबर सक्सेना ने फेसबुक पर लिखा, ''म्हारा जाधव कोहली से कम है के?''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)